बड़कागांव में खड़े ट्रक से अनियंत्रित टेंपो की टक्कर, चालक सहित दो घायल

0
accident

जी. बी. नगर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह की मदद से इलाज के लिए कराया गया था भर्ती

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव में शनिवार की देर रात खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। इस दौरान टेंपो में सवार महिला व चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में इसी थाना के निवासी चालक अहमद अली एवं बड़कागांव निवासी शिवकुमार तिवारी की पत्नी शामिल हैं। बताया जाता है कि बड़कागांव एसएच 73 स्थित लाइन होटल के किनारे ट्रक खड़ा था तभी तेज गति से सिवान से तरवारा की ओर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गया।

घटना के बाद टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा सराय ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि महिला टेंपो पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। घायल महिला का इलाज सीवान स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।