अनोखी पहल – बदला जन्मदिन मनाने का तौर तरीका….

0

अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन – राज श्री मानव सेवा संस्थान (परिवार)

परवेज अख्तर/सीवान:
यूं तो भारतीय संस्कृति में जन्मदिन मनाने की अलग अलग परम्पराए स्थापित है। लेकिन इन सभी रीति रिवाजों व परम्पराओं से अलग हटकर अपने जन्मदिन के अवसर पर बिहार के मशहूर सामाजिक संगठन ‘ राज श्री मानव सेवा संस्थान ‘ के सचिव – धर्मेंद्र पाण्डेय के साथ ‘ रोटी बैंक ‘ के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ ने समाज के हजारों बिल्कुल गरीब, अनाथ बच्चों, दिव्यांग लोगों, बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायता के लिए अपना निःस्वार्थ हाथ आगे बढ़ाकर एक अलग मिशाल कायम करते हुए उन्हें सबसे अच्छे किस्म के भोजन एवं मिठाई खिलाते हुए वस्त्र, पुस्तक, कॉपी, कलम, बैग, स्टूमेंट्स बक्स इत्यादि का वितरण किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

janamdin

इस पहल को लेकर समाज के सभी लोग संस्थान की तारीफ करते हुए सभी आमलोगों को भी ऐसा करने की सलाह दिये।इस मौके पर आचार्य श्री जनार्दन मिश्रा शास्त्री(गुरु जी), सुनीता देवी, रीमा देवी, सर्फ़रोज खान, मनीष शुक्ला, पप्पू श्रीवास्तव, कौशलेंद्र उपाध्याय(छोटे बाबा), विकास, प्रकाश, देवेंद्र, सलोनी, अल्पना, अभ्यास, विवेक, सृष्टि, मिठी, अनुष्का, संदीप तुलसियान, उमेश, जयन्ती शुक्ला, विजय सिंह, सन्नी वर्मा, कमलेश प्रसाद, धनन्जय शर्मा, समेत सैकड़ों वरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी गण की उपस्थिति रही।