सिवान में अपराध नियंत्रण को ले चलाया गया वाहन जांच अभियान

0
police

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी थाना क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों पर शुक्रवार को जिला पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहन संबंधित अन्य कागजात के बाइक चलाने वाले चालक पुलिस से बचने के लिए किसी तरह बच कर भागते हुए देखे गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

अभियान शहर के पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरूखी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालंज मोड़ सहित सभी थानों क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट, डिक्की की जांच हुई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने की अपील भी की गई।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here