दारौंदा: वोटर चेतना अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा स्थित एक विवाह भवन में गुरुवार को भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही मतदाता को जागरूक कर बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की गई। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि पार्टी ने इस अभियान की जिम्मेदारी वरिष्ठ पार्टी के अधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को दी है। सभी कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी को सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस दौरान सभा को जिला लोकसभा विस्तारक जितेंद्र कुमार, विधानसभा प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, कपिलदेव सिंह, बेबी देवी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, वशिष्ठ नारायण सिंह, रघुनाथ राम, रंजीत सिंह, बृजनन्दन सिह आदि ने संबोधित करते हुए अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम शामिल करने का आश्वासन किया। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here