सिवान में राशन डीलर विश्वनाथ सिंह के निधन से गांव में शोक

0
nidhan

शाहिद अली/ सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के हरदिया पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदार 70 वर्षीय श्री विश्वनाथ सिंह के निधन पर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर, उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई और सभी गांव के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ एस आनंद, छठु प्रशाद सिंह, जितेंद्र यादव, साहेब हुसैन, डीएन सिंह, अशरफ अली (पूर्व मुखिया), मुर्तुजा अली, अशेस्वर सिंह, बिस्मिलाह अली, जितेंद्र सिंह, आजाद सिंह (उप मुखिया), इमरान अली, ज़ाकिर हुसैन, सैफ अली, सहित दर्जनों लोगों ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। लोगों के सुख-दुख में वो हमेशा उनके साथ रहते थे। वह दिल के मरीज थे। बीमारी के कारण उनकी मृत्यु असमय ही हो गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali