दारौंदा में पर्स छीनने के क्रम में महिला गिरकर हुई घायल

0
purse chori

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सिवान- छपरा मुख्य पथ पर गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो उचक्कों ने महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया। इसी क्रम में महिला सड़क के बीचोबीच गिर कर घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कमसड़ा निवासी सत्येंद्र महतो की पत्नी शोभा देवी दारौंदा बाजार में कुछ सामान की खरीदारी करने आई हुई थी। इसी दौरान मछली बाजार के समीप बाइक पर सवार दो उचक्कों ने महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला का पर्स हाथ में फंस जाने के कारण उचक्कों को सफलता नहीं मिल पाई। इस दौरान सड़क पर गिरने से महिला घायल हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद अपराधी छपरा की ओर भाग गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali