आॅटो पलटने से महिला घायल

0
accident

परवेज अख्तर/सिवान : जीरादेई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर एक आॅटो सड़क पर पलट गई। जिससे आॅटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। आॅटो गांव की तरफ से प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र के तरफ आ रही थी तभी अनियंत्रित होकर आॅटो सड़क के किनारे पलट गई, जिसमें सवार सभी यात्री दब गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और सभी लोगों को बाहर निकला। इसी क्रम में एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल महिला आंदर थाना क्षेत्र बनथु सलोना निवासी मुन्नी देवी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali