लकड़ी नबीगंज: उन्नत किसान गौरव समेत पांच लोगों किया गया सम्मानित

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के किशुनपुरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व विधायक देवेशकांत सिंह ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किशनपुरा निवासी गौरव कुमार सिन्हा, सत्येंद्र प्रसाद, सुभाष प्रसाद, प्रवीण कुमार को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही ममता दीदी के रूप अग्रणी भूमिका निभा रही नरहरपुर निवासी पूनम देवी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार राज्यपाल के सौजन्य से दिया गया है। साथ ही उपस्थित किसानों को नए तकनीक और जैविक खाद आधारित खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय विजय गुप्ता, पूर्व महामंत्री राजू पांडेय, शंभूनाथ सिंह, सरपंच राजीव रंजन उर्फ राजन सिंह, पूर्व समिति सदस्य सुनील सिंह, वार्ड संघ उपाध्यक्ष गुड्डू प्रसाद पटेल आदि उपस्थित थे।