सिवान: मालपुआ का भोग लगाकर मां कुष्मांडा की हुई पूजा

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: मां भगवती की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी की वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि श्रद्धा भाव से मां कूष्मांडा को जो भी अर्पित किया जाए उसे वो प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार कर लेती हैं। लेकिन मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अतिप्रिय है। घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से देर शाम तक पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। घरों में मां का पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। पूजा का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वहीं शाम में मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा माता के समीप दीप जलाने की होड़ लगी रही। इस दौरान मां के जयकार एवं देवी गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री बेचने वालों की दुकानें सजी थीं। इन दुकानों से श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, अगरबत्ती, फल, फूल सहित अन्य सामग्री खरीद मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ गूंजता रहा। घरों में श्रद्धालुओं ने मां के चित्र पर प्रसाद, धूप, दीप जला पूजा अर्चना की। इस दौरान कई श्रद्धालु उपवास रहकर मां की आराधना करते देखे गए। नगर के कचहरी स्थित काली मंदिर, महादेवा सलेमपुर स्थित दुर्गा मंदिर, शेखर सिनेमा स्थित संतोषी माता मंदिर, सुदर्शन चौक स्थित दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर, डीएवी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, फतेहपुर स्थित दुर्गा मंदिर सहित महाराजगंज स्थित जरती माई, दारौंदा के हड़सरी देवी, मैरवा के चंदनियाडीह मंदिर, बड़हरिया स्थित यमुनागढ़ दुर्गा मंदिर, भगवानपुर हाट के खेढ़वा, बिठुनी देवी, भिनिक भवानी, लकड़ी नबीगंज के पड़ौली मां भवानी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।