लकड़ी नबीगंज: कार्यक्रम की सफलता को एमओ ने की डीलरों संग बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल राज ने डीलरों के साथ बैठक की। इस दौरान 19 अक्टूबर का मदारपुर खेल मैदान एवं प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बैठक में प्रवासी मजदूरों का नाम राशन कार्ड में है कि नहीं इसकी वास्तविकता का सत्यापन करने का निर्देश डीलरों को दिया। साथ ही अतिरिक्त आवंटन का प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक सहायक को दिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई तथा प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। मौके पर डीलर शाहिद अख्तर, पैक्स अध्यक्ष मंसूर आलम, ब्रजेश सिंह, रामअयोध्या मिश्र, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।