लकड़ी नबीगंज: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

0
  • दुर्घटना के विरोध में आक्रोश जताने लगे ग्रामीण
  • मदारपुर बाजार से वापस घर जा रहा था किशोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के जोगी बाबा के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृत किशोर ओपी क्षेत्र के भोपतपुर गांव के स्वर्गीय बैजनाथ मांझी का बेटा विकास कुमार (उम्र 13 वर्ष) है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम किशोर अपने गांव के ही एक मित्र उमा महतो के बेटे धीरज के साथ मदारपुर बाजार से वापस घर जा रहा था। तभी सड़क पर अज्ञात वाहन ने किशोर को कुचल दिया। इस दुर्घटना में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृत किशोर का साथी भी जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित भागने में कामयाब हो गया। अगल-बगल के लोग जख्मी किशोर को आनन-फानन में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी दुर्घटना के विरोध में आक्रोश जताने लगे। जख्मी किशोर की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सूरज प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ प्रसाद, अनिल पासवान सहित कई लोगों ने पहल कर आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है। इधर घटना से आहत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृत किशोर तीन भाइयों में सबसे छोटा था।