लकड़ी नबीगंज: अज्ञात बदमाशों ने भुसौल में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

0
aag

✍️परवेज अख्तर/सीवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लखनौरा गांव में गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने मदन महतो के घर स्थित फूस की बेढ़ी, पुआल की गांज में आग लगा दी। भुसा, पुआल, अनाज समेत करीब 30 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने पंप सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इस मामले में पीड़ित ने ओपी और अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधी फिरोज आलम, उप मुखिया उमेश चौहान, लोजपा नेता राजा कुमार उर्फ राजा भैया ने पीड़ित से मिल सांत्वना दिया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।