बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के दो परिवार के घर जाकर कार्यकर्ता पूछे कुशलक्षेम

0

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया विधानसभा के चारों मंडल की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पचरुखी स्थित एक होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालबाबू तिवारी एवं संचालन जिला प्रवक्ता दीनानाथ पटेल द्वारा किया गया। कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नए दायित्व की शुभकामनाएं दी, साथ ही 2024 में नरेंद्र मोदी की अगवाई में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो, हमारा बूथ सबसे मजबूत का मूल मंत्र दिया। कहा कि केंद्र सरकार निष्पक्ष रूप से गरीब एवं पिछड़े शोषित वंचितों के हित में कार्य कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भाजपा शासित कोई भी राज्य हो वहां किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। सभी भाजपा के पदाधिकारी प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र में दो आम आदमी के दरवाजे पर जरूर बैठकर कुशल क्षेम पूछें और उनके समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल ने कहा कि बिहार में हत्या अपहरण डकैती चरम सीमा पर है। भाजपा जदयू के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का काम किया था। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन मिश्रा, सुभाष कुशवाहा, सत्यम सिंह, सुदेश पटेल, जिला मंत्री रवि सिंह, जिला प्रवक्ता अभय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी व्यास शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।