हसनपुरा के युवक की दिल्ली में निधन, परिजनों में कोहराम

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र विकास कुमार साह का दिल्ली में मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। जैसे ही उनकी मौत की सूचना मिली स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि विकास अपनी पत्नी शांति देवी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वह कुछ दिनों से एपेंडिक्स व स्टोन से संबंधित बीमारी से ग्रसित था। उसके निधन पर पत्नी शांति देवी, मां मंजू देवी, पिता सत्यनारायण साह सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसे एक पुत्र तथा एक पुत्री है।