गोपालगंज: थावे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

0

गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड में धूमधाम से भाजपा पार्टी  के 41वां स्थापना दिवस मनाया गया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड के पंचायत स्तर पर झंडा तोलन किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि पंचायत के बूथ स्तर बूथ अध्यक्षको के साथ झंडा फहराया गया। इस दौरान भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत के बूथ स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं को भाजपा के कार्यकर्ता पंचायतो में डोर टू डोर जाकर लोगों के बीच योजना के बारे में जानकारी देंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार लगातार डिजिटल इंडिया बनाने में प्रत्यनशील है।जिसपर लगातार सरकार काम कर रही हैं।मौके पर सतेंद्र सिंह,सैनिक प्रकोष्ठ जिला भाजपा सचिव सतेंद्र सिंह,ओमप्रकाश राय, जनक बारी,धर्मनाथ प्रसाद औऱ फरहान, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।