आंदर: पंचांग पूजा व मंडप प्रवेश के साथ मारुति नंदन महायज्ञ शुरू

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पड़ेजी गांव स्थित कुटिया धाम पर परिसर में गुरुवार को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर के साथ मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ संरक्षक त्यागी महाराज के निर्देश पर यज्ञाचार्य पं. मृत्युंजय मिश्रा ने पंचांग पूजन करते हुए मंडप प्रवेश की पूजा की। सुंदर कलाकृतियों से बने यज्ञ मंडप के चारों ओर काफी संख्या में खड़ होकर श्रद्धालु ईश्वर का स्मरण करते हुए उस दिव्यता को आत्मसात करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

यज्ञाचार्य ने बताया कि दिन पर्यंत यज्ञ कार्यक्रम के उपरांत शाम को कथावाचक केन बाबा द्वारा रामकथा व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में भाग लेने के लिए काफी संख्या में दूर दराज से संतों की टोली पहुंची हुई है। यज्ञ समिति द्वारा सभी के ठहरने व भोजन के उचित प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल यज्ञ समिति द्वारा रखा जा रहा है। ज्ञात हो कि बुधवार को महायज्ञ को ले कलश यात्रा निकाली गई थी।