सिवान में सावन आरंभ होते ही शिवालयों व मंदिरों में गूंजने लगा हर हर शंभू, जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

0

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
भगवान शिव को प्रिय सावन के पहले दिन जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों व शिवालयों में शिव भक्तों शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक को लेकर अल सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ शिवालय में पहुंच भगवान भोलेनाथ सहित गणेश, पार्वती, हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा आदि की गूंज सुनाई दी। देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक को लेकर दिनभर भक्तों क तांता लगा रहा। मंगलवार की सुबह से ही शहर के महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर, फतेहपुर, डाकबंगला मोड़ शिव मंदिर, श्रीनगर स्थित शिव मंदिर, भावनाथ मंदिर, मखदुम सराय स्थित शिव मंदिर, स्टेशन रोड समेत अन्य मंदिरों व शिवालयों में शिव भक्तों ने शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक किया। साथ ही पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडिय़ाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सोहागरा में सुबह से ही देखी गई भीड़ :

गुठनी प्रखंड क्षेत्र साेहागरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में गुरुवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सावन महीने में इस बार आठ सोमवारी होने से बड़ा ही शुभ योग माना जा रहा है। मंदिर के पुजारी अरविंद गिरि ने बताया कि सावन में जलाभिषेक करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं स्थानीय प्रशासन मेले की स्थिति देखकर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की थी। मेले में भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस के साथ थानाध्यक्ष रणधीर कुमार पदाधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इसके अलावा दरौली के चकरी योगाश्रम में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

महेंद्रनाथ मंदिर में पहले दिन जलाभिषेक को दिखी कम भीड़ :

सिसवन के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पहले दिन भीड़ कम रही। यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं महिला पुलिस बल के साथ पुरुष बल की तैनाती की गई थी। मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भी भगवान शिव का जलाभिषेक करके काफी उत्साहित नजर आए। वहीं कचनार स्थित बौद्ध नाथ मंदिर, सिसवन स्थित महादेव मंदिर, चैनपुर स्थित कशेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

अकोल्ही के शिवालय में भी पहुंचे शिवभक्त :

जीरादेई प्रखंड के अनंतनाथ धाम अकोल्ही में सावन के पहले दिन काफी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस मंदिर में कई श्रद्धालु दरौली सरयू नदी दरौली से जल भरकर पहुंचे हुए थे। वहीं ठेपहा गौरीशंकर बाबा, मुइया बेलवा पोखरा, संथू, बंथू शिव मंदिर आदि स्थलों पर भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा आंदर के असांव, मानपुर पतेजी, गहिलापुर, बंगरा, आंदर, मैरवा हरिराम ब्रह्म स्थान, कविता, भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय समेत, खैरवा, ब्रह्मस्थान, सोंधानी, रामपुर, बसंतपुर लालबाबा, सूर्यपुरा, शहरकोला, लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया, नौतन, पचरुखी, महाराजगंज, दारौंदा, हसनपुरा, रघुनाथपुर, हुसैनगंज, गोरेयाकोठी प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।