बड़हरिया: प्रखंड परिसर में बीडीसी मद से लगा 110 पेड़

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीसी मद से उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, बीपीआरओ सूरज कुमार, प्रखंड प्रमुख रहीमा खातून, उप प्रमुख रामकली देवी द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया तथा इसे सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया। बीडीओ ने कहा कि इस साल गर्मी के मौसम में तापमान में अधिक वृद्धि होने से कई लोगों की मृत्यु हो गई तथा कितने लोग बीमार हो गए। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। ये फल, छाया के साथ-साथ वर्षा कराने में मदद करते हैं जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रहता है तथा पृथ्वी पर जल की कमी नहीं रहती है। इसलिए हर मनुष्य को चाहिए कि वह जीवन रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगावें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रखंड उप प्रमुख रामकली देवी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। जिस देश में पेड़ नहीं है वहां के पानी का अभाव है, वहां के लोग पानी खरीद कर पीते हैं। साथ ही उन लोगों में सांस की समस्या उत्पन्न होने पर आक्सीजन भी खरीदना पड़ता है। बीपीआरओ ने कहा कि बीडीसी मद से 110 पौधारोपण किया गया है। इसमें नीम, पीपल, बरगद, अमरूद, पाकड़, नारियल कई पेड़ शामिल हैं। पौधारोपण के बाद इसकी सुरक्षा के भी उपाए गए किए। इस मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि जीवनारायन यादव, इम्तियाज अहमद, बीडीसी जयराम, सत्येंद्र साह, कार्यपालक सहायक कुमार चित्रांश समेत काफी संख्या में बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।