बड़हरिया: पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों में पथराव, पदाधिकारियों ने पहुंच मामले को कराया शांत

0
police par pathrav

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में मंगलवा की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बातचीत से मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, एसआइ रामविनय शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, एएसआइ राजकुमार मिश्रा, राजकुमार कश्यप सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच स्थिति पर काबू पाए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पदाधिकारियों ने दाेनों पक्षों का समझा-बुझाकर शांत करा दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिला से काफी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया था जो देर रात तक गश्त करते रहे, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विवाद बढ़ते ही कुछ देर में पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सहयोग से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।