बसंतपुर: यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधकारणी समिति की बैठक

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय में मंगलवार को प्रबंध कारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में विधायक सह अध्यक्ष देवेशकांत सिंह, प्रधानाध्यापिका सह सचिव उर्मिला कुमारी, सदस्य बीडीओ, दिनेश चंद वर्मा, अनिल कुमार, आशा देवी, मनीष मिश्रा उपस्थित थे। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे पहले पिछले बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इस वित्तीय वर्ष में विद्यालय की जो राशि प्राप्त हुई थी उसकी समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से उसका अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

31 मई को प्रधानाध्यापिका सेवामुक्त हो रही हैं उनकी जगह पर मनीष मिश्रा को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में नामित किया गया, वहीं निजामुद्दीन को वरीय शिक्षक के रूप में नामित करते हुए इन्हें प्रबंध कारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। एक जून से इस विद्यालय के खाता संचालन का काम प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष मिश्रा और वरीय शिक्षक निजामुद्दीन के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। सभी सदस्यों ने उर्मिला कुमारी कार्यों की सराहना करते हुए इसी तरह मनीष मिश्रा को ही कार्य करने का सलाह दी। अंत अध्यक्ष ने धन्यवाद के साथ ही कार्यवाही समाप्त की गई है।