सिवान के महाराजगंज राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने जताया आक्रोश

0
perdarsan

एमओ के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

परवेज अख्तर/सिवान:- लॉक डाउन में महाराजगंज प्रखंड के कसदेवरा पंचायत में वृहस्पतिवार को राशन के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया।कसदेवरा पंचायत में दो डीलर हैं।डीलरों द्वारा राशन नहीं बाटने पर कसदेवरा पंचायत के आकिलटोला गांव के उपभोक्ताओं ने महाराजगंज के उपप्रमुख अनिता देवी, पूर्व मुखिया अच्छेलाल प्रसाद वार्ड वार्ड सदस्यों के समक्ष आक्रोश प्रकट कर अविलम्ब राशन वितरण की मांग की।आक्रोशित लोगों का कहना था

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

डीलरों द्वारा बार-बार दुकान पर बुलाकर खाली हाथ लौटाया जाता है।उपभोक्ताओं ने पूर्व में भी दाम अधिक राशन कम देने का आरोप लगाया।आक्रोश प्रकट करने में अधिकतर चूल्हा चौकट की महिलाएं जयंती देवी, राधिका देवी, संगीता देवी, ललित देवी, सीता देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, इंदु देवी, प्रतिमा देवी,किरण देवी,सुनीता देवी, लालसा देवी, चिंता देवी, शारदा देवी, संतरा देवी, मिनट देवी, रेखा देवी समेत सैकड़ों महिला लाभुकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल कर प्रतिनिधियों के समक्ष आक्रोश प्रकट किया।प्रतिनिधियों द्वारा जब डीलर से बात की गई तो दोनों डीलर ने बताया उपभोक्ताओं के आधार सीडिंग में व्यस्त होने की बात बताई।

वही बात करने के दौरान डीलर इंद्रजीत साह ने बताया की गुरुवार के अपराह्न से उपभोक्ताओं को राशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एमओ मार्कंड़य सिंह ने कहा कि ” दोनों डीलरों को 26 अप्रैल को राशन आवंटित हुआ है। उपभोक्ताओं के खाते में 1000 रुपये जाने के लिए छूटे हुए उपभोक्ता का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन साथ- साथ आधार सीडिंग के साथ राशन वितरण डीलर को करना है।हर हालत में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है।

वही विधायक हेमनारायण साह ने भी कहा कि ” महाराजगंज विधान सभा क्षेत्र के जनता द्वारा कुछ डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिल रही है। स्थानीय संबंधित अधिकारी से बात करके अविलम्ब राशन वितरण कराने को बिलेंगे।अविलम्ब सुचारू वितरण नहीं हुआ तो गड़बड़ी करने वाले डीलरों को चिन्हित कर डीएम से कार्रवाई के लिए अविलम्ब पत्र लिखा जाएगा। “