भगवानपुर हाट: अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत सहजन के पौधे का वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के विलासपुर गांव में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के महिलाओं के बीच सहजन के पौधे का वितरण किया गया। केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने महिला किसान को सहजन के पौधे लगाने के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं पौधे का वितरण किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस कार्यक्रम का आयोजन गृह वैज्ञानिक सरिता कुमारी द्वारा किया गया। इसमें वह ग्रामीण महिलाओं को सहजन के पत्ते, फूल एवं फलों को दैनिक आहार में कैसे उपयोग करके हम स्वस्थ रह सकते हैं उसके बारे में जानकारी दिए। कार्यक्रम का संचालन एसआरएफ शिवम चौबे ने किया।। इस अवसर पर महिला किसान सीमा देवी, धनवंती देवी, चित्रा देवी आदि उपस्थित थीं।