भगवानपुर हाट: डा. विधु शेखर को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत

0
Siwan Online News

भगवानपुर हाट बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह द्वारा डा. विधुशेखर पांडेय को पार्टी का तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनाेनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डा. विधुशेखर पांडेय को उनके गृह प्रखंड भगवानपुर हाट पहुंचने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिस तरह से उन पर तीसरी बार विश्वास जताई है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा। पार्टी को जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। कांग्रेस राष्ट्र के प्रति हमेशा सजग रहती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो सभी जाति, धर्म को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचा संगठन को अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नया संसद भवन के उद्घाटन पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतागण के निर्णय का स्वागत किया है। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर ने कहा कि जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में पार्टी को एक नई शक्ति प्रदान होगी। इस अवसर पर उमेश सिंह, युगल किशोर उपाध्याय, विष्णुदेव बैठा, आसिफ अली, परवेज आलम, नसीम अहमद आदि उपस्थित थे।