भगवानपुर हाट: भूमि विवाद में वृद्ध की मौत मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

0
fir

मृतक के पुत्र के बयान पर हुई प्राथमिकी, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र चोरौली गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में गांव के ही वृद्ध फुलेना उपाध्याय की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र शोभाकांत उपाध्याय के आवेदन पर नंदकिशोर उपाध्याय तथा लालबाबू उपाध्याय के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के पुत्र शोभाकांत उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उक्त भूमि पर न्यायालय में मामला चल रहा है। उस पर भूमि पर उनके पट्टीददार नंदकिशोर उपाध्याय एवं लालबाबू उपाध्याय गुरुवार को ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे। इस पर मेरे पिता मना किए।

इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे पिता की पिआई कर दी जिससे पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसने नंदकिशोर उपाध्याय तथा लालबाबू उपाध्याय पर पिता को मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की माहौल है। पुलिस नजर रखी हुई है।