भगवानपुर हाट: जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा में कुछ महापुरुषों का भूलना पर बना चर्चा का विषय

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को भगवानपुर कालेज परिसर में पार्टी द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा के अवसर पर भगवानपुर की धरती से महराजगंज स्थित मौनियां बाबा, जरती माई, अमर बलिदानी फुलेना सिंह को याद करते हुए नमन जरूर किया, लेकिन भगवानपुर की धरती के संत शिरोमणि स्वामी रौनक दास महाप्रभु, गति दास, अमर बलिदानी शुभलाल प्रसाद आदि को याद नहीं करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

चर्चा के अनुसार जिसने भी प्रदेश अध्यक्ष को महाराजगंज की देवी-देवताओं एवं अमर बलिदानी की सूची दी उसने आखिर भगवानपुर के महापुरुषों की सूची क्यों नहीं दी इस बात को लेकर जदयू में भी स्थानीय स्तर पर मंथन जारी है। सूत्र की माने तो यह एक सोची-समझी राजनीति का हिस्सा था। इसे भगवानपुर की उपेक्षा बताई जा रही है।