भगवानपुर हाट: एससी एसटी एक्ट में मामले में पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहा एराजी पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य चंदन दुबे को थाने की टीम ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जून महीने में पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव नंदकिशोर राम द्वारा नल जल का प्रभार सौंपने की बात कहने पर उनके साथ चंदन दुबे द्वारा मारपीट व गाली गलौज की थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस मामले में 22 जून को तत्कालीन पंचायत सचिव नंदकिशोर राम ने पूर्व वार्ड सदस्य चंदन दुबे के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहकर गाली गलौज करने, मारपीट करने तथा सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई थी। उसी समय से चंदन दुबे फरार चल रहे थे।