भगवानपुर हाट: तापमान पहुंचा 36 डिग्री सेल्सियस, किसान चिंतित

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होने तथा उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान बढ़ने से अपनी फसल को क्षति पहुंचने की आशंका से किसान काफी चिंतित नजर आए। खेतों में लगी धान की फसल को नमी की कमी होने की संभावना से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। प्रगतिशील किसान शिव प्रसाद साहनी , रामअयोध्या प्रसाद, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष वषा कम होने से किसानों को धान की फसल के लिए बिचड़ा गिराने से लेकर धान की रोपनी करने में बहुत ही आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसके बाद भी किसान धान की फसल लगाए हैं। ऐसे में यदि तापमान बढ़ता है तो किसानों को अपनी धान की फसल को बचाने के लिए सिंचाई करनी पड़ सकती है। ऐसे पानी के अभाव में पौधे सूखने की स्थिति में आ गए हैं। किसान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर इसी तरह का मौसम एक सप्ताह भी रहा तो धान के पौधों को बचाना चुनौती हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान जमा पूंजी लगा कर धान की रोपनी तो करा लिए हैं मौसम के धोखा देने से किसान को दोहरी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सुबह में शीत पड़ रहा है। उससे लगता है कि मौसम किसानों को दगा दे जाएगा जिससे किसानों की परेशानी बढ़ने की संभावना हो गई है।