भगवानपुर हाट: संत ने साध बाबा के समाधि परिसर में किया पौधारोपण

0
paodha

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के अरुआ स्थित संत शिरोमणि साध बाबा के समाधि परिसर में शुक्रवार को संत नागमणि ने फलदार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर संत नागमणि ने कहा कि हर किसी को पौधा लगाने का अभियान चलाना चाहिए। पर्यावरण का मित्र बनें दुश्मन नहीं। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ों, जंगलों आदि की कटाई बंद करने की जरूरत पर बल दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने कहा कि पर्यावरण विषाक्त होता जा रहा है जिसका असर धरती पर रहने वाले सभी प्राणी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस किसी के पास अपना जमीन नहीं है वह देव स्थलों, विद्यालयों में पौधारोपण करें। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, मेघनाथ यादव, गोलू सिंह, करण सिंह, बिंदु सिंह, संत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।