भगवानपुर के बाइक सवार युवक महाराजगंज में घायल

0
  • अज्ञात वाहन ने बाइक में मारा धक्का
  • घायलों की हालत बताई जा रही नाजुक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर बरौड़ा गांव के दो युवक मंगलवार की रात जनता बाजार और महाराजगंज थाने की सीमा पर सिकटियां गांव में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक गांव के नागेन्द्र राम के पुत्र भोला राम व मुरारी राम के पुत्र बुलेट राम हैं। दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब दस बजे दोनों युवक बाइक से महाराजगंज से अपने घर लौट रहे थे, तभी सिकटिया गांव के पास जनता बाजार-महाराजगंज सड़क पर अज्ञात वाहन के धक्का मारने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

रात्रि गश्ती में निकली महाराजगंज पुलिस ने अपने वाहन से दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर गांव के मुकेश कुमार राम दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए। सीवान पहुंचने पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने आवश्यक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।