छपरा : सोनौली मुखिया ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

0

छपरा : जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार के निवास स्थान पर पंचायत क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें मनोरंजन के लिए ढोल, झाल, झांझ, हारमोनियम आदि मनोरंजन के साज-सामान के साथ होली गीतों धूम मचायी गयी। पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्य तक सभी ने होली गीत गा कर होली का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की समाप्ति पर होली पर्व के आगाज कर पुआ, दहीबड़ा जैसे भोजन का इंतजाम किया गया था। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर होली को जिन्दा रखने के लिए गवई होली का आयोजन किया गया है जिसमें पारम्परिक होली गीत गाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई और पंचायत के लोगों के स्वस्थ जीवन और खुशहाल रहने की कामना की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali