तालाब में डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
nadi me duba

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक गांव के ही महंत यादव का पुत्र आशुतोष कुमार यादव (9) बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को आशुतोष अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तालाब में डूब गया। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। परिजनों को पहले बच्चा चोरों पर संदेह हुआ, लेकिन एक लड़के ने बताया कि तीन-चार लड़के बुधवार की दोपहर दोपहर तालाब की ओर जा रहे थे। तब लोगों ने तालाब में तलाशी शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद रात्रि करीब आठ बजे उसका शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजन दहाड़ में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते हीं पुलिस भी मौेक पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजना चाहा, लेकिन गांव वाले इसके लिए राजी नहीं हुए। पुनः गुरुवार को पुलिस मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

एकलौता संतान था आशुतोष

नवलपुर निवासी महंत यादव का पुत्र आशुतोष कुमार यादव अपने माता-पिता का एकलौता संतान था। उसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। मां तारामती देवी के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। आसपास की महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रहीं थी। अाशुतोष के पिता वैसे घर पर ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं, लेकिन अभी फिलहाल घर से बाहर गए हैं। पिता को बेटे की अर्थी भी नसीब नहीं हो पाई। घटना की सूचना पर पहुंची