दारौंदा: विधायक ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के डीबी चनचौरा बाजार में गुरुवार को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने फीता काटकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी की मजबूत करने के लिए पूर्वी मंडल का भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बूथ को मजबूत करने के लिए एक समिति बनाई गई है समिति को बूथवार मजबूत करने का कार्य करेगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक भाजपा के नए सदस्य बनाने के लिए प्रशिक्षण दें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाएं। कार्यक्रम को जिला महामंत्री सह दारौंदा विधानसभा प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा, विधानसभा संयोजक रवींद्र सिंह, मंडल प्रभारी संजीव सिंह, दारौंदा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, वशिष्ठ नारायण सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राकेश कुमार, मनीष सिंह, नौलाख सिंह, महिला मोर्चा के पूर्वी मंडल के प्रखंड अध्यक्ष बेबी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सारण मेराज अंसारी, रणजीत सिंह, बच्चा सिंह, विधायक प्रतिनिधि बमबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।