दारौंदा: जिले के 60 अपग्रेड उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक गया में लेंगे प्रशिक्षण

0

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार शिक्षा परियोजना एवं राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर सिवान जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित 60 अपग्रेड उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को बिपार्ड गया में छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि प्रशिक्षण 24 जुलाई से 29 जुलाई तक होगा। सभी नामित प्रधानाध्यापकों को 24 जुलाई को आठ बजे तक हर हाल में योगदान कर लेना होगा। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के पत्रांक 1779 दिनांक 21 जुलाई 2023 के आलोक में अपग्रेड उच्च विद्यालय के 60 प्रधानाध्यापक बिपार्ड गया में प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान प्रधानाध्यापक को अपग्रेड उच्च विद्यालय का संचालन एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के तरीके बताए जाएंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दारौंदा प्रखंड के अपग्रेड उच्च विद्यालय करसौत के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, अपग्रेड उच्च विद्यालय बैदापुर के प्रधानाध्यापक शिवमूर्ति तिवारी, अपग्रेड उच्च विद्यालय पकवलिया के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार पांडेय, अपग्रेड उच्च विद्यालय सवान विग्रह के प्रधानाध्यापक किताबुद्दीन अंंसारी है।

इसके अलावा महाराजगंज के मनोरमा कुमारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार झा, भृगृनाथ सिंह, प्रमोद तिवारी, सुनीता कुमार, लकड़ी नवीगंज के संजय कुमार, कृष्णकांत सिंह, हसनपुरा के अनिल कुमार शर्मा,अबुल रहमान, नौतन के कुंदन श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, जीरादेई के रामेश्वर दुबे, कालिका सिंह, विनोद कुमार यादव, राघवेंद्र कुमार, विवेकानंद तिवारी, रंजीत कुमार, आंदर के राम मनोहर पाठक, बृजकिशोर पासवान, योगेंद्र चौहान, अरविंद तिवारी, अनामिका पांडेय, बड़हरिया के कृष्ण कुमार राम, सहित विभिन्न विद्यालयों के 60 नामित प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में शामिल होंगे।