बसंतपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिपाह गांव के समीप एनएच 227 ए पर शनिवार को गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों व गाजे-बाजे के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम पहुंच बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वे पांच मिनट रुकने के बाद अपने काफिले के साथ सिवान के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उनके आगमन को बसंतपुर एनएच 227 ए के दोनों तरफ बैनर, पोस्टर व होडिंग से सजाया-संवारा गया था। जगह-जगह तोरणद्वार भी बनाया गया था। केसरिया झंडा से पूरा बसंतपुर सजा हुआ था। इसके अलावा अफराद मोड़ पर भी स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महासचिव रंजीत प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष छोटे सिंह, पुष्पेंद्र पांडेय, रामेश्वर मांझी, संजय कुमार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे।