जेल में महिला कैदी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

0
kaidi

परवेज अख्तर/सिवान : हत्या के आरोप में जेल में बंद एक महिला कैदी की हालत अचानक मंडल कारा में बिगड़ गई। उसे जेल प्रशासन ने इलाज के लिए शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज करते हुए उसे भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार हत्या के आरोप में 20 साल की सजा होने पर तीन माह से जेल में बंद बलिया पोखरा मधवपुर निवासी सावित्री देवी मंडल कारा में बंद है। जेल चिकित्सालय में उपचार से उसे कोई राहत नहीं मिली तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला बंदी ने बताया कि गांव के ही हरेकृष्ण तिवारी से भूमि विवाद में 13 से 14 वर्ष से चला रहा था। इस घटना में अरविंद तिवारी की मौत हुई थी। हत्या के मामले में मेरे घर के चार सदस्यों को सजा हुई थी जिसमें मुझे 20 साल की सजा हुई। मैं तीन महीने से जेल में बंद थी। शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali