चार दिन पहले घर से गायब युवक की गला रेतकर हत्या, शव को विशुनपुरा चंवर में फेंका

0

जलालपुर के विशुनपुर की घटना, अबतक पुलिस को नहीं मिला है सुराग, जांच-पड़ताल शुरू

छपरा: जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के चंवर से एक 18 वर्षीय युवक का शव एक पोखरी से बरामद किया गया। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या गला रेत कर की गई है या दबाकर इसके बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पोखरा में शव देखने के चार घंटे तक पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल पाई थी। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार मृतक दुबवलिया गांव के अवध किशोर पांडेय का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय बताया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ था। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने समय रहते लापता युवक की खोजबीन नहीं की। मृतक अभिषेक पिछले 6 दिसंबर से ही घर से अचानक गायब हो गया था। इसके लापता होने की प्राथमिकी उसकी मां ने 9 दिसंबर को दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों की मांग पर जलालपुर पुलिस ने हत्या का सुराग पाने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया। तब जाकर ग्रामीणों ने शव को पोखरी से निकलने दिया।