सुख-दुख दोनों का श्रेय भगवान को देना चाहिए : वैदेही सुरभि

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित रामेश्वर धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा के चौथे दिन वैदेही सुरभि ने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान का राम का अवतार श्रेतायुग में रावण के अत्याचार को खत्म करने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है भगवान स्वयं अवतार लेते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि राम ने रावण के अत्याचार से मानव सभ्यता को बचाने, धर्म को बचाने के लिए अवतार लिया था। सुरभि ने राम रामकथा के दौरान जन्मोत्सव का वर्णन विस्तार से किया। उन्होंने कहा कि सुख दुख दोनों का श्रेय भगवान को देना चाहिए, लेकिन आज के युग में व्यक्ति सफल होता है तो मेहनत दर्शाता है। असफल होने पर ईश्वर को दोषारोपण करता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।