गोपालगंज:- प्रखण्ड में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

0

गोपालगंज: दीपो का पर्व दीपावली धुमधाम से शनिवार को मनाया गया।सुबह से दुकानदार एवं लोगों द्वारा अपने अपने घरों और दुकानो की सफाई में लगे हुए थे।शाम होत्ते ही लोग अपने अपने घरों में दीपक जलाएं। इसके साथ ही पूरा घरों को दीपक ,मोमबत्ती और रंग बिरंगी झालर से सजाया गया था।पूरा प्रखंड रोशनी से जगमगा उठा।धन की देवी माँ लक्ष्मी एवम गणेश की पूजा लोगों द्वारा दुकान एवं घरों में किया गया।।पूरा क्षेत्र दिया से प्रकाश मय हो गया।देर रात तक दुकानों में धन की देवी मा लक्ष्मी का पूजा होती रही।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस दौरान जम कर आतिशबाजी भी हुई।पूरा क्षेत्र पटाखे से गुजयमान रहा। बताया जाता हैं दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से धन की बृद्धि होती है।दीपावली के दिन बाजारों में काफी भीड़ थी।इस अवसर पर लोगों ने मा लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ ही जमकर मिठाई की भी खरीददारी की।सभी लोग अपने अपने घरों और दुकानो को दीपक से सजा रखे थे। वही दीपावली की रात थानाध्यक्ष विशाल आनन्द के नेतृत्व में पुलिस बल थाना क्षेत्र में लगातार गश्त लगाती रही। जुआरियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया की शांतिपूर्ण माहौल में दीपो का पर्व दीपावली सम्पन्न हो गया।