गोपालगंज:- भाभी की हत्या करने के मामले में देवर गिरफ्तार

0
giraftar

गोपालगंज: जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के सवनहीपति टोला भानपुर में शुक्रवार की रात अपनी भाभी की कुदाल से काटकर हत्या करने के मामले में आरोपित देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में मृतका के पति गणेश पंडित ने अपने भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गणेश पंडित ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद तीन महीना पहले गोपालगंज शहर निवासी मीना देवी से शादी की थी। दूसरी शादी करने के बाद से ही गणेश पंडित से छोटा भाई मनोज पंडित नाराज रहने लगा। उसका नई भाभी से आए दिन झगड़ा होने लगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

इसी बीच शुक्रवार की रात गणेश पंडित तथा मनोज पंडित अपनी बहन के घर पूजा में शामिल होने के लिए गए थे। वहां दोनों भाइयों के बीच तकरार हो गया। बड़े भाई से तकरार होने के बाद रात के दो बजे मनोज पंडित अपने घर आया तथा अपनी भाभी मीना देवी पर कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। इस मामल में गणेश पंडित ने अपने भाई मनोज पंडित पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाकर आरोपित मनोज पंडित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।