गोपालगंज: महम्मदपुर में सड़क हादसे में दूल्हे के अधेड़ नाना की मौत

0
Dead Body

गोपालगंज: महम्मदपुर थाना के एनएच 101 पर सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक राम प्रसाद था। जो थावे थाना अमेठी कला गांव का रहने वाला था। घटना शुक्रवार की देर रात की है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गोपालगंज के भगवानपुर गांव से शुक्रवार को महम्मदपुर के अशोक प्रसाद के घर बारात आई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

बारात एनएच 101 के किनारे ठहरी हुई थी और जनवासे में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे का नाना लघु शंका के लिए जनवासे से बाहर निकल एनएच को पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।