गोपालगंज: मीरगंज में छत गिरने से कमरे में सोयी महिला की मौत

0
dead

गोपालगंज: मीरगंज नगर परिषद् क्षेत्र के हरखौली पूरब टोला वार्ड संख्या 14 में बुधवार की देर रात मकान की छत गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला सुगिया देवी हरखौली पुरब टोला के रामकिसुन भगत की पत्नी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात में 65 वर्षीया सुगिया देवी पुराने छतदार मकान के एक कमरे में सो रही थी। देर रात मकान की छत पुरानी होने की वजह से गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और मलबे से उसे मृतअवस्था में निकाला। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।