गोपालगंज:- रंगदारी नहीं देने पर दो भाइयों को पीटा

0

गोपालगंज: बरौली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में रंगदारी नहीं देने पर कुछ लोगों ने दो सगे भाईयों पर लाठी-डंडा व लोहे के रॉड हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस बीच हमलावरों ने नवनिर्मित मकान के अंदर रखे बिजली के सामान को क्षतिग्रस्त करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के संदली गांव निवासी महम्मद रिजवान व उनके भाई महम्मद फैसल बरौली बाजार स्थित वार्ड संख्या नौ में अपने नवनिर्मित मकान पर कार्य करा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

इसी बीच कुछ लोगों ने रिजवान को फोन कर पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी का पैसा नहीं देने पर हमलावरों ने सोमवार की सुबह नवनिर्मित मकान पर पहुंच कर तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ कर विरोध करने पर महम्मद रिजवान व उनके भाई महम्मद फैसल को लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से जख्मी दोनों भाईयों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।