टेंपो पलटने से आधा दर्जन महिलाएं घायल

0
auto

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर-सिसवन मुख्यमार्ग पर गुरुवार की शाम घुरघाट चट्टी के समीप टेंपो के पलटने से आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में सिमसिमसिया गांव निवासी राजेश्वरी देवी, रीता देवी, गुदरीहाता गांव निवासी प्रभावती देवी, मांझी थाने के मटियार गांव निवासी बेबी देवी, माधोपुर गांव निवासी संजू देवी, ग्यासपुर गांव निवासी फूलमती देवी, राजपुर निवासी कृष्णा राम शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी टेंपो चैनपुर से सिसवन कि तरफ जा रही थी,तभी अचानक गति तेज होने के कारण घुरघाट चट्टी के संतुलन खोने से पलट गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali