भीएचएस के सदस्यों ने किया बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण

0
rahat vitran

आपदा की घड़ी में एक इंसान दूसरे इंसान की मदद करे,यही इंसानियत कहलाता है: रोहित कुमार

परवेज अख्तर/सिवान :-  जिले के गोरियाकोठी प्रखंड क्षेत्र गांव के मुसेहरी गांव व आस-पास के इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के बीच विराट हिंदुस्तान संगम विहार,भीएचएस के सिवान जिला इकाई के सदस्यों ने एक टीम बनाकर राहत सामग्री का वितरण किया।पीड़ित के हाथों जब राहत सामग्री प्राप्त हुई तो उनके चेहरे पर काफी खुशी देखी गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

rahat samagri

पत्रकारों से वार्ता के दौरान सिवान जिला इकाई के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुब्रमण्यम स्वामी जी के आदेश के आलोक में हमारे प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद जी के कुशल नेतृत्व और हमारे संगठन के प्रदेश महासचिव माननीय आशीष कुमार राय जी के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी के सहयोग से कोरोना वायरस को लेकर समाजिक दूरी का पालन करते हुए राहत सामग्री का वितरण बाढ़ पीड़ितों के बीच किया गया।

श्री रोहित कुमार ने कहा कि आपदा की घड़ी में एक इंसान दूसरे इंसान की मदद करे,यही इंसानियत कहलाता है।इस मौके पर सिद्धार्थ कुमार,आफताब खान ,देवेन्द्र कुमार,फैसलआलम,सत्यम पांडे, भान यादव,बलि राम कुमार,ओम प्रकाश शर्मा, आफताब आलम, अशरफ अली, ख्वाजा हसन उर्फ हुजूर बाबू, जितेंद्र शर्मा,सोनू सिंह, रंजन यादव,साहिल राज,व बांकेलाल साह समेत अन्य लोगों के सहयोग से दर्जनों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।