अवैध संबंध के विरोध पर पति ने की पत्नी को हत्या

0

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेरियां गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने महिला की जान ले ली। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार की सुबह परिजन शव को आनन-फानन में जलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर पर स्थित महिला के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी। मायके वालों ने थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए मृतका के पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है। मृतका सेरियां गांव के सुदिष्ट राय की पत्नी प्रभावती देवी थी। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्रभावती देवी रविवार को रात में रोजाना की तरह खाना खाकर सोने छत पर चली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके पति पुण्यदेव राय के बेटे सुदिष्ट राय का अवैध संबंध घर की ही एक महिला के साथ था। प्रभावती देवी ने अपने मायके वालों के अलावा बगल की कई महिलाओं से इस बात को साझा किया था। रविवार को संभवतः प्रभावती देवी ने पति को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। झगड़ा होने पर पति ने किसी ईट-पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा लगा दिया। हालांकि पुलिस अभी अवैध संबंध के मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले में अनुसंधान के बाद ही अवैध संबंध के बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए मृतका के पति समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

छत पर मिले खून के धब्बे

घटना के बाद जब लोग छत पर पहुंचे तो वहां खून के धब्बे पसरे थे। तब पुलिस के अलावा ग्रामीणों की भी आंखें फटी की फटी रह गईं व उन्हें प्रभावती के मौत की गुत्थी आंखों के सामने नजर आने लगी। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकीं हैं कि मृतका के मायके वाले क्या बयान देते हैं। हालांकि अनौपचारिक रूप से उनका भी कहना है कि प्रभावती की हत्या अवैध संबंध को लेकर उसके पति ने ही की है।

पड़ोस की महिलाएं भी गमजदा

सेरियां गांव में पति के हाथों मौत को गले लगाने वाली प्रभावती देवी की मौत से मायके में तो मातम पसरा ही है। ससुराल में पड़ोस की महिलाएं भी गमजदा हैं। उसके शव को देखने के बाद आसपास की महिलाएं जार-जार रोए जा रही थीं। उनका कहना था कि ऐसा दिन दुश्मन को भी न देखना पड़े। प्रभावती देवी का आसपास की महिलाओं से काफी अच्छे संबंध थे। इसलिए वह घर की व अपनी निजी बात भी सबों को बताती थी। महिलाओं का कहना था कि उसने कई बार यह भी कहा था कि संबंध का विरोध करने पर पति मारपीट करता है। फिलहाल पुलिस सभी विंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन में जुटी है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सारे रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा।