हुसैनगंज: करंट लगने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

0
current

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में गुरुवार को विद्युत करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी कबिलास यादव के रूप में हुई है। स्वजन प्रशासन को बिना सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिए। करंट कैसे लगी, समाचार प्रेषण तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

वहीं इस घटना से थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने अनभिज्ञता जताई है। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक को तीन पुत्र है। इसमें दो पुत्रों की शादी हो चुकी है तथा सबसे छोटा पुत्र दिव्यांग है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।