कोरोना कहर: हम लोगों के बीच नहीं रहे भोजपुरी फिल्मों के मशहूर लिरिसिस्ट

0

भाई के लिए फूट-फूटकर रो पड़े खेसारी लाल यादव

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज अख्तर/ न्यूज़ डेस्क:
कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन देश भर में देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने अब तक कई लोगों को की जान ले ली है। अब हाल ही में एक दुखद खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है। हाल ही में खबर है कि भोजपुरी फिल्मों के मशहूर लिरिसिस्ट श्याम देहाती का निधन हो गया है।श्याम देहाती कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। श्याम देहाती दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।खबरों के मुताबिक कोरोना काल के दौरान श्याम एक या दो बार मुंबई भी गए थे।श्याम की मौत की खबर आने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अंजना सिंह जैसे सितारे उनकी मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने क्या लिखा:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने श्याम देहाती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, हम सभी की लाख कोशिशों के बावजूद भी हमारा भाई श्याम देहाती अब हमारे बीच नहीं रहा।ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा है।मन बहुत भारी हो गया हो है।भाई आप इस दुनिया में नहीं हैं।लेकिन आपका लिखा हर गीत  हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएंगे।