महाराजगंज: भोजपुरी अधिवेशन महाराजगंज के लिए गौरव की बात : स्वामी

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज में भोजपुरी अधिवेशन एक गौरव की बात है। यह बातें कुंवर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने एसकेजेआर उच्च विद्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सांसद उमाशंकर सिंह जब सांसद थे उसी वक्त लोकसभा में भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग उठाई थी। इस पर तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने उस पर अमल करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

स्वामी ने कहा कि इस दो दिवसीय अधिवेशन से भोजपुरी भाषा को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल होना चाहिए। इसके लिए वे अंतिम समय तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता यशवंत कुमार चमन, उमाशंकर साहू, दिनेश कुमार साह, शक्तिशरण, पवन कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।