मैरवा: बिहार महिला फुटबॉल टीम में सिवान की आठ खिलाड़ी

0

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय जोनल सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य फुटबाल संघ द्वारा घोषित 22 सदस्यीय फुटबाल टीम में जिले की आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह चैंपियनशिप आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी में 28 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में सिवान की आठ खिलाड़ियों को शामिल किए जाने से खुशी है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम की खिलाड़ियों का चयन करने के लिए चयन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बेगूसराय के बरौनी स्थित फुटबाल स्टेडियम में 11 से 22 मार्च तक किया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें बिहार की 40 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से 22 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। बिहार टीम में चयन पर रानीलक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकैडमी के संचालक संजय पाठक सिवान आई एम ए के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिन्हा,सचिव डॉ शरद चौधरी, संरक्षक डॉ आरएन ओझा, फुलेना यादव, पिंकी कुमारी, शिक्षक सोहन प्रसाद कोच हरेंद्र कुमार ने हर्ष व्यक्त किए है।