मैरवा: कोहरे की चादर में तीन घंटे छुपे रहे सूर्य देव

0

परवेज अख्तर/सिवान: ठंड का असर धीरे-धीरे अब जोर पकड़ने लगा है। बुधवार की सुबह तीन घंटे तक कोहरे का धुंध छाया रहा। कोहरे की चादर में छुपे सूर्यदेव का दर्शन लोगों को पूर्वाहन 9 बजे के बाद ही हो सका। वहीं वाहन चालकों को सुबह गाड़ी चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया धीरे-धरे कोहरे का धुंध छंटता गया। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई लेकिन शाम पांच बजते ही एक बार फिर तापमान गिरने से लोग अपने अपने घरों की तरफ चल पड़े। देखते ही देखते बाजार में सन्नाटा छाने लगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सुबह और शाम ठंड के कारण सड़कों पर दौड॔ते वाहन देखने को कम मिले। उधर दुकान पर गर्म कपड़े की बिक्री जोर पकड़ने लगी है। हालांकि दुकानदारों का कहना था कि खरमास का असर ऊनी वस्त्र की बिक्री पर भी देखा जा रहा है । फिर भी बढ़ते ठंड को देखकर लोग ऊनी वस्त्र खरीदने के लिए रेडीमड कपड़े की दुकान पर पहुंच रहे हैं। सुबह में बढ़ी ठंड के कारण स्कूल में बच्चे भी ऊनी वस्त्र पहनकर पहुंचे। किसानों का कहना है कि कोहरा रबी फसल के लिए लाभप्रद साबित होगा। इससे खेत में नमी बनी रहेगी।